दुर्ग : प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत भागीदारी में किफायती आवास का कार्य जुनवानी एवं खमरिया में हुआ प्रारंभ

र्ग 26 अप्रैल 2020 भागीदारी में किफायती आवास के तहत खमरिया एवं जुनवानी में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यपालन अभियंता एसपी साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है तथा मास्क एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है। हाथ को अच्छी तरह धोने के बाद ही कार्य किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त मजदूरों को प्रत्येक सप्ताह मानदेय दिया जा रहा है एवं राशन सामग्री भी प्रदाय की गई है। इनके लिए सैनिटाइज टनल तैयार किया गया है कार्य करने से पूर्व एवं पश्चात इसका उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा कार्यरत मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग भी सुरक्षागत कारणों से की जा रही है। कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के तहत सारे उपाय यहां पर अपनाए जा रहे हैं। कार्य के दौरान आवास योजना के अधिकारीध्कर्मचारी गतिविधियों पर निगरानी रख रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बीएलसी घटक (मोर जमीन मोर मकान) के तहत प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने के लिए निकायवार प्रदाय लक्ष्य के अनुरूप दिसंबर 2019 का लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका है। मोर जमीन मोर मकान के लिए जुलाई 2019 निगम भिलाई क्षेत्र में 1017 आवास पूर्ण हो गए थे अब 1121 आवास और पूर्ण कर लिए गए है इस प्रकार कुल 2138 आवास अब तक निर्मित हो चुके हैं, 686 आवास निर्माणाधीन प्रक्रिया में है जिनमें से 259 फाउंडेशन लेवल, 184 लिटल लेवल तथा 243 आवास रूफ लेवल तक पहुंच चुके हैं। वहीं अगर एएचपी घटक की बात करें तो 3237 निर्माणाधीन आवास है जिनमें से 356 आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा 188 लोगों को लाटरी पद्धति से आवास आवंटित भी किया जा चुका है। उच्च अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के विभिन्न घटकों के लिए लगातार निर्देश दिए जाते रहे है। मोर जमीन मोर मकान के तहत निर्माणाधीन आवासों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को पूर्व में दिए जा चुके हैं।

कोरबा : कोटा से आने वाले 141 विद्यार्थी अब बिलासपुर में ही 14 दिन क्वारेंनटाइन में रहेंगे

 बिलासपुर संभाग के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ लाने कोटा राजस्थान से आज शाम सात बजे रवाना होंगी बसें परसों तक पहुँचने की सम्भावना, राज्य शासन ने …

रायपुर : मनरेगा से अभी 13.55 लाख लोगों को रोजगार – श्री टी.एस. सिंहदेव : लॉक-डाउन अवधि में बड़ी संख्या में रोजगार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

कोटा से लौटने वाले विद्यार्थियों को रखा जाएगा 14 दिनों के क्वारेंटाइन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से पत्रकार-वार्ता …

रायपुर : ’पढ़ई तुंहर दुआर’ : घर-घर बच्चे पढ़ रहे कहीं चटाई पर, कोई चारपाई पर तो कहीं चेयर पर

रायपुर, 26 अप्रैल 2020 देश में लॉकडाउन के कारण अन्य प्रदेशों के साथ ही छत्तीसगढ़ के हर जिले के स्कूल बंद है। असल में स्कूल …

रायपुर : तूफान व ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामीणों को दी जाएगी क्षतिपूर्ति : मंत्री अमरजीत भगत ने दिए संबंधित जिला कलेक्टरों को क्षति के आंकलन के निर्देश

रायपुर, 26 अप्रैल 2020 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने सरगुजा व जशपुर जिले में आए तूफान व ओलावृष्टि से हुए नुकसान …

रायपुर : राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में : पांच मरीजों का एम्स में इलाज जारी

रायपुर, 26 अप्रैल 2020 राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के प्रभावी उपायों के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। वर्तमान में कोरोना से …

रायपुर : कोटा से आने वाले महासमुंद जिले के सभी छात्रों का कवर्धा में होगा स्वास्थ्य परीक्षण

रायपुर, 26 अप्रैल 2020 कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन में राजस्थान के कोटा में फॅसें छात्र-छा़त्राएं छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए हैैं। …

रायपुर : निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल : मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग के काम-काज की समीक्षा

सड़क किनारे विभागीय जमीनों का हो व्यावासयिक उपयोग रायपुर, 26 अप्रैल 2020 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में लोक निर्माण …

रायपुर : बोधघाट परियोजना सहित कई महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं के सर्वेक्षण की मुख्यमंत्री ने दी सैद्धांतिक सहमति : 57 हजार हेक्टेयर में रबी फसलों की सिंचाई के लिए की गई जलापूर्ति

बीते वर्ष की तुलना में इस साल रबी फसलों की सिंचाई के रकबे में दोगुना से अधिक की वृद्धि पांच हजार निस्तारी तालाबों में जलभराव …

रायपुर : राजस्थान के कोटा से छत्तीसगढ़ वापसी के लिए छात्रों की रवानगी शुरू : संकट की घड़ी में घर वापसी के लिए छात्रों ने मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार

रायपुर, 26 अप्रैल 2020 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राजस्थान के कोटा में कोचिंग संस्थानों में छत्तीसगढ़ के अध्ययन छात्र-छात्राओं को वापस लाने …