कोरबा: जिेल के कटघोरा इलाके से 24 घंटे के भीतर 8 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद कोरबा को छत्तीसगढ़ का हॉट स्पॉट घोषित कर …
कोरबा: जिेल के कटघोरा इलाके से 24 घंटे के भीतर 8 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद कोरबा को छत्तीसगढ़ का हॉट स्पॉट घोषित कर …
1.. मेष राशि – व्यापार में परिश्रम अधिक ,घर एवं बाहर काम की अधिकता रहेगी, निवेश से लाभ होगा. 2..वृषभ राशि – सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा ,प्रॉपर्टी …
दिल्ली। देश अब हाई अलर्ट की ओर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है. क्योंकि रोज सैकड़ों की संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं. पिछले …
रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी से एक और बुरी खबर आ रही है. नगर निगम की लापरवाही की वजह से शहर में पीलिया …
राजनांदगांव 09 अप्रैल 2020 कोरोना वायरस के संक्रमण से चिन्तित जिले के किसान जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। खैरागढ़ विकासखंड के …
रायपुर, 09 अप्रैल 2020 राज्य में नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए दिव्यांग कल्याण की सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में …
पर्यावरण मंत्री ने राज्य में प्रदूषण की रोकथाम उपायों के संबंध में की समीक्षा रायगढ़ के क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण अधिकारी श्री गेडाम को शो-काज नोटिस …
श्री अवस्थी ने उत्साहवर्धन हेतु ढाई हजार रुपये के नगद पुरस्कार का दिया आदेश रायपुर 9 अप्रैल 2020 इस समय देश संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में पुलिस जवान सड़कों पर तो ड्यूटी कर ही रहे हैं, साथ ही साथ इंसानियत का धर्म भी निभा रहे हैं। ऐसी ही इंसानियत की मिशाल पेश की है दुर्ग जिले के उतई थाने में पदस्थ जवान मुकेश गजभिये ने। जब से लॉक डाउन हुआ है तभी से मुकेश ड्यूटी में तैनात जवानों के लिए घर पर खाना तैयार कराकर बांट रहे हैं। इस नेक काम में मुकेश की पत्नी श्रीमती सोनिया भी साथ दे रहीं हैं। वे खुद जरूरतमंदों के लिए खाना बना रही हैं। मुकेश अपने वाहन से ही खाना और पानी पुलिस जवानों और जरूरतमंदों को वितरित कर रहे हैं। डीजीपी श्री डीएम अवस्थी को जब गजभिये दंपती द्वारा किये जा रहे नेक कार्य के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत वीडियो कॉल से बात की। श्री अवस्थी ने मुकेश और उनकी पत्नी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप के जरिये मुझे आपके सेवाभाव की जानकारी मिली। आपके द्वारा किये जा रहे कार्य पर मुझे गर्व है। छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान इस समय दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। एक तरफ वे लॉकडाउन का पालन कराने दिन रात सड़कों पर तैनात हैं, वहीं दूसरी तरफ आपकी तरह जरूरतमंदों की मदद भी कर रहे हैं। श्री अवस्थी ने उत्साहवर्धन हेतु तत्काल आरक्षक श्री मुकेश गजभिये को 25 सौ रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की।
रायपुर 9 अप्रैल 2020 डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा है कि कुछ बड़े शहरों में दोपहर 12 बजे तक अधिक संख्या में लोगों की आवाजाही हो रही है, जिस पर तत्काल नियंत्रण करना सुनिश्चित करें। ये ध्यान रखें कि लगातार चल रहे लॉकडाउन के कारण कहीं पर भी शिथिलता ना बरती जाए। लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक स्वयं पेट्रोलिंग करें। इसके साथ ही अधीनस्थों को फिक्स पिकेट के माध्यम से पालन कराने के लिए सुनिश्चित करें।