काशी के नाविकों के लिए खेवहनाहार बने सोनू सूद, 350 परिवारों को पहुंचा दिया राशन

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद वाराणसी के नाविकों के लिए खेवनहार बने हैं। सोनू सूद ने काशी के 350 नाविक परिवारों को राहत सामग्री भिजवाई है। …

पबजी समेत 118 चीनी ऐप भारत में बैन…केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

पूर्वी लद्दाख स्थित सीमा को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। इस बीच भारतीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चीन पर तकनीकी …

धमतरी : विद्यार्थियों से सिर्फ ट्यूशन फीस लें स्कूल प्रबंधन- डीईओ

धमतरी 02 सितंबर 2020 नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से उत्पन्न आपात स्थिति को दृष्टिगत करते हुए कलेक्टर द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में प्रदत्त शक्ति के तहत गत एक जून 2020 को स्कूल फीस में वृद्धि नहीं करने तथा शुल्क के बकाया के आधार पर किसी विद्यार्थी को स्कूल से वंचित नहीं किए जाने अथवा तत्संबंध में दबाव नहीं बनाए जाने के संबंध में आदेश जारी किया गया था। साथ ही उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा भी स्कूलों में केवल ट्यूशन फीस लेने एवं इसमें वृद्धि या संशोधन नहीं करने के संबंध में निर्देश जारी किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त आदेशों के बाद भी निजी विद्यालयों के द्वारा पालकों पर फीस के संबंध में दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने सभी अशासकीय शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों, प्राचार्यों को अंतिम बार निर्देशित किया है कि उनके द्वारा मनमानी फीस वसूली किए जाने के संबंध में यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए मान्यता समाप्त करने के लिए प्रस्ताव किया जाएगा, जिसके लिए स्कूल प्रबंधन स्वयं जिम्मेदार होंगे।

बेमेतरा : पढई तुंहर पारा के अंतर्गत समुदाय की सहयोग से संचालित मोहल्ला स्कूल

बेमेतरा 02 सितम्बर 2020 बेमेतरा विकासखंड के ग्राम-पड़कीडीह में मोहल्ला कक्षा का आयोजन- कोरोना काल की वर्तमान कठिन परिस्थिति एवं विद्यालयों में बंद पढ़ाई के बीच बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने एवं उनमें शैक्षिक अभिरूचि जागृत करने के मुख्य उद्देश्य को लेकर ग्राम-पड़कीडीह में पढ़ई तुंहर दुआर अंतर्गत मोहल्ला क्लास संचालित किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि शिक्षा की लौ जलाये रखने का बीड़ा ग्राम की महिलाओं ने उठाया है। प्राथमिक शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कुमारी शुक्ला एवं उनकी पुत्रियों सुकन्या एवं परमेश्वरी इन कक्षाओं के संचालन में अपना अपूर्व योगदान दे रही हैं। शिक्षा के लिए इन उद्यमी महिलाओं के द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। प्राथमिक शाला की शिक्षिका रश्मि तिवारी के द्वारा भी इन कक्षाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। ग्राम में एक कक्षा का संचालन श्रीमती शुक्ला के द्वारा स्वयं अपने घर में एवं अन्य कक्षाओं का संचालन मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। इन कक्षाओं में बच्चे स्वच्छ परिवेश में गणवेश के साथ उपस्थित हो रहे हैं तथा कोविड-19 के सुरक्षा मापदंडों एवं निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी द्वारा इन मोहल्ला कक्षाओं का अवलोकन किया गया एवं इन महिलाओं के द्वारा किये जा रहे अनुकरणीय कार्याें की सराहना की। निःसंदेह यह निःस्वार्थ सेवा प्रशंसनीय है।

दंतेवाड़ा : एक्वेरियम पर समूह का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न : रंग बिरंगी मछलियों से भरे एक्वेरियम संवारेंगे महिलाओं का जीवन

दंतेवाड़ा, 2 सितम्बर 2020 जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं का जीवन अब रंग बिरंगे खूबसूरत मछलियों से भरे मछलीघर संवारेंगे। दरअसल जिला कलेक्टर श्री दीपक सोनी …

रायपुर : स्वास्थ्य अधिकारी भी जुड़ेंगे पोषण अभियान से : पोषण माह में गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान के साथ जनजागरूकता के होगे प्रयास

रायपुर, 02 सितम्बर 2020 देश में सितम्बर का पूरा माह ‘पोषण माह‘ के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान जनमानस को उचित पोषण …

रायपुर : सितम्बर के लिए मिट्टी तेल का आबंटन जारी……..

रायपुर, 02 सितम्बर 2020 खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के उचित मूल्य की दुकानों एवं हॉकरों द्वारा सितम्बर माह में उपभोक्ताओं …

रायपुर : सुगम यातायात और सौन्दर्यीकरण के लिए औद्योगिक प्रतिष्ठान निभाए सहभागिता: श्री जयसिंह अग्रवाल

रायपुर, 02 सितम्बर 2020 प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा जिले में लोगों के लिए यातायात को सुगम बनाने …

रायपुर : संसदीय सचिव श्री इंद्रशाह मंडावी ने कंदाड़ी में किया संकुल स्तरीय डिजिटल स्कूल का उद्घाटन

रायपुर, 02 सितम्बर 2020 राज्य शासन के संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मंडावी ने राजनांदगांव जिले के सुदूर वनांचल मोहला ब्लॉक के संकुल केन्द्र कंदाड़ी में …

डेडीकेटेड कोविड-19 हेल्थकेयर सेंटर लालपुर से अब तक 258 मरीज हुए डिस्चार्ज

रायपुर, 2 सितंबर 2020। राजधानी के लालपुर स्थित केंद्रीय कुष्ठ अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। …