जांजगीर-चांपा : राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी चढ़े बाराद्वार पुलिस के हत्थे , तीन आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल, चोरी की बाइक में सवार होकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे आरोपी, दरसअल जांजगीर-चांपा जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र में वाहन चालकों और राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को बाराद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किया गए तीन आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, तीनो आरोपी ने बलौदा थाना क्षेत्र से एक हंक बाइक चोरी किया था, और उसी हंक बाइक पर सवार होकर आरोपी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया करते थे, तीनो आरोपियों बाराद्वार थाना क्षेत्र से गुजर रहे ट्रेलर चालक जितेन्द्र यादव को गुप्ती (तलवार नुमा धारदार हथियार ) दिखाकर उसका मोबाइल और नगद 2250 रूपए लूटकर फरार हो गए थे, ट्रेलर चालक जितेन्द्र यादव की शिकायत पर, जाँच करने के दौरान बाराद्वार पुलिस ने एक मोबाइल चोरी करने वाले चोर अजय अनन्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी, तो इस बात का खुलाशा हुआ की, अजय अनन्त अपने साथी राहुल पटेल और एक अन्य नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर चोरी लूटपाट करता है, ट्रेलर चालक जितेन्द्र यादव को भी गुप्ती दिखाकर उसका मोबाइल और नगद 2250 रूपए तीनो ने लुटे थे, बाराद्वार पुलिस ने आरोपी अजय अनन्त कि निशानदेही पर लुटे गए मोबाइल , 2250 रूपए नगद, चोरी की हेंक बाइक,व गुप्ती को जब्त कर लिया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।
