प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि भाजपा बताये किसके कहने से नान डायरी के उन पन्नों को छिपाया जिसमें सीएम, सीएम मैडम और कौशलेन्द्र सिंह का नाम था। 123 पन्नों की नान डायरी में सिर्फ 7 पन्नों को चार्जशीट में लगाकर साक्ष्य को मिटाने और छिपाने की भाजपा सरकार गुनाहगार है। भाजपा नेताओं में जरा भी नैतिकता होती तो झूठ का सहारा नही लेती। कांग्रेस ने 164 का बयान कहा है। कोर्ट में शपथ पत्र दिया गया बयान 164 की श्रेणी आता है। जब भाजपा के नेता मंतूराम ने आरोप लगाया तो उसे पार्टी से निकालकर बाहर किया। रमन सिंह पर कुछ भी नहीं किया। अब रमन सिंह को बचाने के लिये नान मामले में भाजपा झूठी निराधार बातो का सहारा ले रही है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा न्यायिक प्रक्रिया का भी राजनीतिकरण करना चाह रही है। चूंकि शिवशंकर भट्ट ने पत्रकारवार्ता लेकर मजबूत आरोप लगाये थे। उससे ध्यान हटाने के भाजपा ने इन झूठे आरोपो का सहारा लिया। नान घोटाले और अंतागढ़ मामले में भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है।
164 का बयान पर भाजपा के बयानों को आधारहीन करार देते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अगर पूर्व सीएम रमन सिंह का नाम नान घोटाले में आया था तो भाजपा नेतृत्व ने कार्यवाही क्यों नहीं की थी? नाम तो सीएम मैडम का भी आया था। लखनऊ, दिल्ली, नागपुर के साथ-साथ ऐश्वर्या रेजीडेन्सी पैसे जाने की बात भी उजागर हुयी थी।
डॉ. रेणु जोगी के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने के समाचारो पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि किसी मां से बेहतर कोई और नहीं समझ सकता कि बेटे के हित में क्या है? मां यदि बेहद संजीदगी से उस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपने बेटे के लिये बेहतर स्वास्थ्य सुविधाये मांगती है जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार भी किया। यह मुख्यमंत्री पर मां के भरोसे को भी स्पष्ट करता है। मुख्यमंत्री ने मां के रूप में डॉ. रेणु जोगी के आग्रह स्वीकार कर एक अभद्र एवं स्तरहीन शब्दावली का प्रयोग करने वाले बेटे के कृत्यों को दर किनार किया है।
