खजुराहो
रामनवमी के दिन पर्यटन नगरी खजुराहो में भी भगवान राम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसका नगर के प्रमुख प्रमुख जगहों में स्वागत किया गया, शोभा यात्रा का शुभारंभ मतंगेश्वर महादेव मंदिर के सामने पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होकर उक्त यह यात्रा खजुराहो नगर के मंजूर नगर, ललगआं से विद्याधर कॉलोनी वापस सेवाग्राम, सेवाग्राम से मुख्य बाजार होते हुए बस्ती चौराहा, बस्ती तथा गांधी चौराहा से वापस बाजार की तरफ होते हुए पश्चिमी मंदिर समूह के सामने शोभा यात्रा का समापन हुआ ।
शोभायात्रा में आकर्षक झांकी के अलावा डीजे पर थिरकते हुए युवा देखे गए तथा पूरा नगर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो गया, नगर में आज शोभा यात्रा का स्वागत किया गया जिसमें खजुराहो व्यापारी संघ के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन व राजनीतिक दलों के द्वारा अपने अपने पंडाल लगाकर शोभा यात्रा में सम्मिलित लोगों को जलपान कराया गया ।
