बालोद- रविवार की बीती रात करीबन 11 बजकर 50 मिनट पर झलमला-धमतरी मार्ग में स्त्तिथ ग्राम जगतरा में एक पल्सर और एक रेड कलर की डस्टर वाहन में आपस में भिंडत हो गई। जिससे पल्सर सवार को गंभीर चोटें आई हैं और जिसे इलाज़ हेतु धमतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वही उक्त घटना के बाद डस्टर में सवार लोग भी घटनास्थल से ही भाग खड़े हुए।
डीएसपी दिनेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बालोद पुलिस की टीम मौके पर पहुची तो देखा कि रेड कलर की डस्टर क्रमांक सीजी 07 एमबी 5018 बंद स्तिथि में खड़ी हुई है और वाहन के शीशों में काले फ़िल्म लगे होने की वजह से अंदर की तरफ कुछ दिखाई नही दे रहा है। बालोद पुलिस द्वारा फिर डस्टर वाहन को ट्रैक्टर से खींच थाने लाया गया। जहां वाहन का एक तरफ का शीशा टूट जाने की वजह से जैसे तैसे अंदर की तरफ से दरवाजे को खोला गया। दरवाजा खोलते ही पुलिस टीम अंदर का दृश्य देखकर भौचक रह गई। वाहन के अंदर 38 पेटी याने की लगभग 1900 पौव्वा गोवा ब्रांड की शराब रखी हुई थी। जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार हैं। श्री सिन्हा ने आगे बताया कि शराब की पेटियां व वाहन को जब्त किया गया हैं। वाहन के मालिक तथा आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट चुकी हैं। जल्द ही शराब तस्करी करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
