रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी चेतना के प्रणेताओं में से एक थे। वे जल, जंगल और जमीन के लिए आवाज उठाने वाले 19वीं सदी के महान क्रांतिकारी आदिवासी जननायक थे।
मुख्यमंत्री ने दी बिरसामुंडा को विनम्र श्रद्धांजलि
