रायपुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाता अभिनंदन तथा आगामी आंदोलनो व कार्यक्रमों के लिए विधानसभा प्रभारियों व सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं संगठन महामंत्री पवन साय ,मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विजय शर्मा की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने धरसींवा विधानसभा प्रभारी का दायित्व उच्च न्यायालय अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला, भाजयुमो प्रदेश सहप्रभारी शासकीय योजना स्वाध्याय मण्डल को दिया है। यह दायित्व संगठनात्मक कार्य में उन्हे लगातार उत्कृष्ट भूमिका निभाने हेतु प्रदान किया गया है। इस नियुक्ति का भारतीय जनता युवा मोर्चा धरसींवा विधानसभा के युवाओं ने पुरजोर स्वागत करते हुए प्रदेश संगठन के प्रति आभार जताया है।
