धान खरीदी केंद्र में करेंगे धरना प्रदर्शन, 25 सौ/क्विंटल में खरीदी की मांग,रमन सिंह का बघेल सरकार के खिलाफ हल्ला बोल,

रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदी के मुद्दे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा लामबंद हो गई है।

पूर्व सीएम रमन सिंह दुर्ग जिले के चंदखुरी स्थित नगपुरा धान खरीदी सोसाइटी में धरना प्रदर्शन करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता और किसानों के साथ रमन प्रदेश सरकार से 25 सौ रुपए में धान खरीदी की मांग करेंगे।

वादे के अनुसार 25 सौ रुपए क्विंटल में धान खरीदी नहीं करने और इसमे विलंभ करने के विरोध में ये प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा पूरे प्रदेश के धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ करेगी धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताएगी। वहीं भाजपा के ऐलान के बाद सभी धान खरीदी केंद्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *