कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की अहम बैठक मेें होगा ऐलान,पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा आज

रायपुर। निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस आज पार्षद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की आज दोपहर तीन बजे राजीव भवन में अहम बैठक होगी।

बैठक में पीसीसी प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। सभी की उपस्थिति में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। बता दें प्रदेश में एक ही चरण में निकाय चुनाव संपन्न हो रहे हैं। 21 दिसंबर को मतदान होगा वहीं 24 दिसंबर को नतीजे सामने आ जाएंगे।

पार्षद चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली एवं मेयर और अध्यक्ष चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से संपन्न होंगे। विधानसभा में नगर पालिक (संशोधन) अधिनियम पारित कर दिया गया है। इसके अनुसार मेयर और अध्यक्ष चुनाव अप्रत्यक्ष तौर पर होंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री चुनाव का हवाला भी दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *