रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को श्रम विभाग, वाणिज्यिक कर विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को एक और विभाग की जिम्मदारी सौंपी है। इसके बाद अब सुबोध कुमार सिंह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का भी प्रभार सौंपा गया है। सुबोध सिंह को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। यह आदेश मुख्य सचिव आरपी मंडल ने जारी किया है।

