रायपुर, 03 दिसम्बर 2019
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शहीद खुदीराम बोस की जयंती 3 दिसम्बर पर उन्हें नमन करते हुए उनके देश की स्वाधीनता के लिए दिये गए बलिदान को याद किया है। श्री बधेल ने कहा कि शहीद खुदीराम बोस मातृभूमि के लिए महज 19 साल की छोटी उम्र में हाथ में श्रीमद्भगवदगीता लेकर हंसते हुए फांसी के फंदे पर झूल गए थे। उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के अत्याचार को ध्वस्त करने के अटूट संकल्प व धैर्य के साथ स्वदेशी आंदोलन में अपने आपको समर्पित कर दिया था।
