नाबालिग का कई बार बलात्कार,गर्भवती होने पर गर्भपात कराने की कोशिश ,के दौरान मौत

सरगुजा. जिले में शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. स्कूल में साथ पढ़ने वाले छात्र ने एक नाबालिग का कई बार बलात्कार किया, और जब वह गर्भवती हो गई तो उसका जबरन गर्भपात कराने ले गया. आरोपी के पिता ने पीड़िता को खुद गर्भपात के लिए साथ ले गया. पीड़िता को एक रिटायर्ड नर्स के पास लाया गया. जहां पीड़िता की मौत हो गई. लेकिन नवजात बच गया. पीड़िता के पिता को इसकी जानकारी होने पर आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, ये दर्दनाक घटना सरगुजा जिले की है. जहां 12वीं की पढ़ाई करने वाली छात्रा के साथ उसी के साथ पढ़ने वाले छात्र ने दबाव पूर्वक कई बार बलात्कार किया. जिससे वो गर्भवती हो गई. जिसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी औऱ फिर पीड़ित के पिता ने आऱोपी छात्र के पिता को इस बात की जानकारी दी. रविवार की तड़के आरोपी के पिता पीड़त के घर पहुंचा औऱ गर्भपात कराने की बात कही. इसके बाद पीड़िता को अपने साथ लेकर चला गया.

बीते मंगलवार को आरोपी छात्र के पिता ने बताया कि गांव के रिटायर्ड नर्स से गर्भपात के दौरान नाबालिग की की मौत हो गई है. लेकिन उसने एक बच्ची को जन्म दिया है. पीड़िता के पिता ने लुण्ड्रा थाना में इस पूरी घटना की शिकायत की है. पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के साथ गर्भपात कराने वाली रिटायर्ड नर्स को गिरफ्तार कर लिया है, जिन पर 376 व जबरन गर्भपात करने का मामला दर्ज किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *