बिहार में 5 साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

बिहार के दरभंगा में 5 साली की बच्ची के साथ रेप के आरोप में एक टेंपो ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक ड्राइवर बच्ची को पहले बागीचे में ले गया फिर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. बच्ची का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी ड्राइवर से पूछताछ कर रही है. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *