सीएम के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश, महिलाओं की हर संभव मदद के लिए रहें अलर्ट

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल के संज्ञान लेने के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी में स्थित पुलिस मुख्यालय से प्रदेश में संचालित डायल 112 के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय से जारी हुए आदेश के मुताबिक रात्रि में महिलाओं के मदद मांगने पर उनके बताये जगह पर छोड़ने और हरसंभव मदद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

बता दें कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए इंट्रीग्रेटेड प्लान बनाने के सीएम ने निर्देश दिए थे। देश में बढ़ रहे महिला अपराधों से संबंधी घटनाओं के बाद सीएम ने निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *