राजनांदगांव। होटल व्यापारी विनोद लुल्ला के बेटे का अपहरण हो गया है। जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार युवकों ने बेटे का अपहरण किया है, घर से महज 200 मीटर की दूरी पर यह वारदात होना बताया जा रहा है।
परिजनों का कहना है कि बालक घर के पास सायकल चला रहा था, वारदात की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है, और शहर की नाकेबंदी कर दी गई है।
