31 दिसंबर को बंद होने वाले हैं 2 हजार के नोट , जानिए इसका सच

नई दिल्ली। ये खबर चौकाने वाली है। ये मैसेज जमकर वायरल हो रहा है कि 31 दिसंबर 2019 से 2 हजार रुपए के नोट बंद होने जा रहे हैं तो ये सोशल मीडिया में वायरल इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि 31 दिसंबर 2019 से 2 हजार रुपए के नोट बंद होने जा रहे हैं।

आपने भी इस मैसेज को पढ़ा होगा तो हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं है 2 हजार रुपए के नोट न बंद हो रहा है और न ही 1 हजार रुपए का नोट मार्केट में आने जा रहा है, नए नोट को लेकर हो रही ये बातें महज अफवाह हैं।

दरअसल अक्टूबर में खबर प्रकाशित की गई कि एसबीआई एटीएम से लोग 2 हजार रुपए के नोट नहीं ले सकेंगे। क्योंकि एसबीआई धीरे-धीरे बड़े नोटों को एटीएम मशीन में डालना बंद करेगा। इसकी जगह 500, 100, 200 रुपए के नोट बढ़ाए जाएंगे।

आरबीआई के नोटिफिकेशन सेक्शन से भी ऐसा कुछ पता नहीं चला है कि ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है. 2 हजार रुपए का नोट लीगल टेंडर है और इसके बंद होने को लेकर फैलाई जा रहीं सभी बातें महज अफवाह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *