बेंगलूरू: कर्नाटक उप चुनाव के मतों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों के अनुसार 9 सीटों में भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस 2 सीटों पर आगे और स्वतंत्र -1 पर बढ़त बनाए हुए हैं। बता दें कि कर्नाटक में छह दिसंबर को 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है।
गौरतलब है कि कांग्रेस और जेडीएस के 17 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद 15 सीटों पर उपचुनाव कराया गया। हाईकोर्ट में चल रहे मुकदमे की वजह से दो सीटों पर उपचुनाव नहीं कराया गया है। इन 15 सीटों में से 12 पर कांग्रेस और तीन जेडीएस के पास थीं। 224 सदस्यों वाली विधानसभा में 17 विधायकों के अयोग्य घोषित होने के बाद यह संख्या 207 पर आ गई थी और 29 जुलाई को बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत हासिल कर लिया।
