अब तक 15 उम्मीदवारों ने वापस लिया नाम, भाजपा को बागियों से मिली राहत

रायपुर। रायपुर नगर निगम के लिए भाजपा से बागी होकर पार्षद के लिए उम्मीदवारी करने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों ने अब तक नाम वापस ले लिया है। भाजपा से महेद्र खोडियार राजीव गांधी वार्ड, नंदनी कश्यप शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड, ओम राठौर नेता जी सुभाष चन्द्र वार्ड सहित 15 लोगों ने नामांकन वापस ले लिया है।

आज नाम वापसी का अंतिम दिन है ऐसे में कलेक्ट्रेट में काफी गहमागहमी का माहौल है, कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेता कलेक्ट्रेड परिसर में डटे हुए हैं। ये सभी टिकट वितरण से नाराज होकर नामांकन जमा करने वाले की मान मनौवल कर नामांकन वापस करवा रहे हैं। वहीं जेसीसीजे ने 40 प्रत्याशियों के बी फार्म जमा किया है, जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बी फार्म जमा किया, इस दौरान ओम प्रकाश ने कहा कि जीतने वाले प्रत्याशियों को बी फार्म दिया है।

रायपुर नगर निगम के लिए कांग्रेस ने अपने सभी 70 प्रत्याशियों के बी फॉर्म जमा करा दिए हैं, विधायक सत्यनारायण शर्मा और जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे ने ये फार्म जमा कराया है। इसके पहले भाजपा ने रायपुर नगर निगम के 70 वार्ड के अपने अधिकृत प्रत्याशी का बी फार्म जमा किया
था, BJP जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को सभी प्रत्याशियों के एक साथ बी फार्म सौंपा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *