सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात एक और जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है, सीआरपीएफ के जवान ने गीदम बस स्टैंड में अपनी ही रायफल से खुद को शूट कर दिया। जहां मौके पर ही जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह जवान बीजापुर में पदस्थ था।

गीदम बस स्टैंण्ड में जैसे ही गोली चली लोगों को कुछ देर तक समझ ही नही आया कि आखिर यह क्या हो रहा है, कहां से गोली चली। थोड़ी देर बाद समझ आया कि जवान को स्वयं ही आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक जवान 170 बटालियन का जवान था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *