रायपुर : श्री अमरजीत भगत ने सिक्किम के खाद्य मंत्री को दिया  राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का निमंत्रण

रायपुर, 09 दिसम्बर 2019

छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज सिक्किम के खाद्य मंत्री श्री अरूण उपरेती को छत्तीसगढ़ में 27 दिसम्बर से होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया। श्री भगत ने सिक्किम के लोक कलाकरों को नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ भेजने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान श्री भगत ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्पराओं की जानकारी दी और कहा कि राष्ट्रीय आदिवसी नृत्य महोत्सव से एक दूसरे की संस्कृति और परम्पराओं को जानने का अवसर मिलेगा। दोनों मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ और सिक्किम सरकार की योजनाओं के बारे में बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *