ख़त्म हुआ तेंदुए का दहशत – देखे वीडियो

जांजगीर-चांपा – जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरदीडीह में, उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने गांव में एक तेंदुए को घूमते देखा, गांव में तेंदुए को देखकर ग्रामीणोंमें अफरातफरी मच गयी, ग्रामीणों के शोरशराबे से तेंदुआ एक ग्रामीण महिला शांति बाई के घर में घुस गया, और शांति बाई पर हमला कर दिया, यह देख महिला को बचाने  गांव का एक युवक रामाधार कश्यप घर के अन्दर घुसा, तभी तेंदुए ने उस पर भी हमला कर दिया, आनन-फानन में दोनों घर से बाहर निकलकर, घर का दरवाजा बाहर से बंद करने मे सफल हो गये।

ग्रामीणो ने डायल 112 और जैजैपुर थाने को सूचना दी, मौके पर पहुंची  डायल 112 और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को जैजैपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है, डायल 112 और पुलिस की टीम ने गांव में तेंदुए घुसे होनी कि सूचना, जांजगीर वन विभाग को दिया,  जांजगीर वन विभाग कि टीम बिलासपुर जिले से तेंदुआ पकड़ने वाले रेस्क्यू टीम के साथ ग्राम हरदीडीह पहुंची और सयुंक्त टीम बनाकर एयरगन से तेंदुए को  बेहोश करके पकड़ा,और उसे पकड़कर पिंजरे में डालकर बिलासपुर जिले के कानन पेंडारी उद्यान ले जाया गया है !

जितेन्द्र चन्द्राकर (एसडीओपी जांजगीर )

रिपोर्ट बंसत चंद्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *