नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित हो गया। विधेयक के पक्ष में 311 तो इसके विपक्ष में 80 मत पड़े। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को विधेयक पेश किया। भारी हंगामे के बीच उन्होंने इसे सदन में रखा जिसका विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध किया। बिल को सदन में पेश किए जाने पर वोटिंग पर भी हुई जिसके बाद इस पर चर्चा शुरू हुई थी। इस बिल का जहां बड़ी संख्या में लोग समर्थन कर रहे तो कुछ इसके विरोध में भी हैं। बॉलीवुड की तीन बड़ी अभिनेत्रियों ने इस बिल पर आपत्ति जताई है।
रा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा, ‘मैं नहीं चाहती कि एक करदाता के रूप में मेरी मेहनत की कमाई इस बीमार बिग्रेड NRC/CAB परियोजना के वित्तपोषण में खर्च हो!
स्वरा भास्कर के अलावा बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री गौहर खान ने भी नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद दिन!’
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी इस बिल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है। एक ट्वीट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ईश्वर हमें बचाओ’
