मुंबई में दुकान से 20 हजार की प्याज उड़ा ले गए चोर, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

मुंबई में 168 किलो प्याज चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना मुंबई के डोंगरी बाजार की है जहां से लगभग 20 हजार रुपये की प्याज चोरी कर ली गई। प्याज चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

अकबर शेख और इरफान शेख डोंगरी बाजार में सब्जी बेचने का काम करते हैं। रविवार को दोनों ने जब अपनी दुकान खोली तो उन्हें प्याज गायब मिलीं। अकबर ने 112 किलो और इरफान ने 56 किलो प्याज बोरी में बिक्री के लिए रखे थे। दोनों की 168 किलो प्याज चोरी हो गई।

दोनों दुकानदारों ने आसपास प्याज की काफी पड़ताल की लेकिन प्याज का कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद दोनों डोंगरी पुलिस थाने पहुंचे और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्याज चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने प्याज चोरी का एक मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *