रायपुर । नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर संसद के उच्च सदन में बुधवार को पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई । वहीं नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर असम में भारी विरोध जारी है। असम में प्रदर्शन के बीच छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत गुवाहाटी में फंस गए हैं।
छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत आदिवासी महोत्सव के लिए निमंत्रण देने असम दौरे पर हैं, इस समय मंत्री अमरजीत भगत असम की राजधानी गुवाहाटी
की एक होटल में मौजूद हैं।
असम में CAB को लेकर भारी विरोध के चलते मंत्री भगत आज दिनभर होटल से ही बाहर नहीं निकल पाए हैं। मंत्री भगत के साथ विभाग के अधिकारी भी मौजूद हैं। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत बुधवार को असम के सीएम से मुलाक़ात करने वाले थे।
