रायपुर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) को देहला देने वाले युवतियों के डबल मर्डर केस (Double Murder Case) का खुलासा गुरुवार को पुलिस ने कर दिया है. आरोपियों में से एक मृतक युवतियों में से एक का पति है. एसएसपी आरिफ शेख ने इस दोहरे हत्याकांड खुलास किया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है. पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी सैफ को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) जिले से हिरासत में लिया है. तो वहीं उसके साथी गुलाम मुस्तफा उर्फ काली को बिलासपुर (Bilaspur) के पेंड्रा के पास से और एक नाबालिग आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक सैफ खान और गुलाम मुस्तफा ने मंगलवार को रायगढ़ की दो युवतियों की गोदावरी नगर में हत्या की थी.
पुलिस ने बताई ये वजह
एसएसपी आरिफ शेख के मुताबिक मृतक युवतियों में से एक ने सोशल मीडिया (Social Media) पर किसी दूसरे युवक से साथ टिक टोक वीडियो बनाकर डाल दिया था. इस बात से सैफ काफी नाराज हो गया. उसने युवती को उसी समय जान से मारने की धमकी भी दे दी थी. हत्याकांड के मुख्य आरोपी सैफ ने उसी समय युवती की हत्या की प्लानिंग कर ली थी.
तवे से मारकर हत्या
बताया जा रहा है कि मंगलवार को आरोपी अपने एक दोस्त के साथ युवती से मिलने पहुंचा था. इसी दौरान उन दोनों में इस वीडियो को लेकर विवाद हुआ. झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी सैफ ने कमरे में रखे तवे से युवती पर हमला कर दिया. इस दौरान युवती की बहन भी कमरे में मौजूद थी. उसने बीच बचाव करने की कोशिश की. दोनों आरोपियों ने उस पर तवे से हमला कर दिया. दोनों युवतियों को खून से लथपथ छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे.
शादी की भी बात आ रही सामने
बताया जा रहा है कि मृतकों में से एक युवती ने आरोपी सैफ से शादी भी कर ली थी. शादी के बाद से वो युवती को परेशान करने लगा था. उसने इस बात की शिकायत रायपुर पुलिस से की थी. इसके बाद दोनों को समझौता हो गया था. कहा जा रहा है कि पिछले एक साल से आरोपी युवक सैफ युवती को परेशान कर रहा था. बताया जा रहा है कि पुलिस जिस मकान में युवतियां रहती थीं उसके मकान मालिक पर भी केस दर्ज कर सकती है.
