भारत बचाओ आंदोलन में छत्तीसगढ़ की होगी दमदार उपस्थिति,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम होंगे दिल्ली रवाना

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

प्रेस विज्ञप्ति

रायपुर/12 दिसंबर 2019। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 12 दिसंबर गुरूवार को रात्रि 8.20 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे। रात्रि 10 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल विमानतल पहुंचकर छत्तीसगढ़ सदन नई दिल्ली जायेंगे। छत्तीसगढ़ से 10 हजार से अधिक कांग्रेसजन दिल्ली में भारत बचाओं आंदोलन में भाग लेंगे। विशेष ट्रेन से 2500-3000 कांग्रेसजन रवाना हुये। 10 से अधिक स्थानों से बसो द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने दिल्ली रवाना होने की खबरें मिली है। सड़क मार्ग से, विमान द्वारा, ट्रेन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता भारत बचाओं आंदोलन में भाग लेने के लिये दिल्ली जा रहे है।

शैलेश नितिन त्रिवेदी
महामंत्री एवं अध्यक्ष संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *