अच्छी पोस्टिंग के बदले एसआई ने महिला सिपाही से कहा- ‘संबंध बना लो..

हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जो सभी को हैरान कर गया है. इस मामले में बिहार के बक्सर में पुलिस की वर्दी को दागदार कर दिया गया है. बताया जा रहा है एसआई पद पर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने महिला सिपाही के साथ अश्लील बातचीत की और अब उसका इस समय ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में एसआई महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है और यह ऑडियो तेजी से सुखियों का हिस्सा बन चुका है.

इस मामले में बक्सर के डुमरांव स्थित बीएमपी 4 के एसआई (स) सत्येंद्र प्रसाद पर अच्छी पोस्टिंग के बदले एक महिला सिपाही से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की है और बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन ने गुरुवार डीजीपी से शिकायत की. खबरों के मुताबिक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज ने एसआई की गिरफ्तारी और उसे बर्खास्त करने की मांग की है और नरेंद्र कुमार धीरज ने इस मामले में कहा कि, ”जब एसआई की दाल नहीं गली तो उसने महिला सिपाही को अनुपस्थित दिखाकर सस्पेंड करा दिया. साथ ही जीवन यापन भत्ता से भी वंचित कर दिया.”

इसी के साथ धीरज ने एसआई और महिला पुलिस की बातचीत का ऑडियो भी डीजीपी को दिया और बीएमपी-4 के कमांडेंट धीरज कुमार का कहना है कि, ”दो-तीन दिन पहले मामला संज्ञान में आया. जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *