रमन ने CAB को बताया देश के लिए जरुरी

रायपुर। पूर्वोत्तर राज्यों में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन के बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन ने CAB की तारीफ की है। रमन ने CAB को देश का महत्वपूर्ण निर्णय बताया। उनकी माने तो इसे लोग सालों साल याद रखेंगे ये नया इतिहास रखेगा।

रमन ने आगे कहा कि 47 साल बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक लगातार कम हो रहे हैं। कांग्रेस के 70 साल के शासन में इन देशों के अल्पसंख्यकों की सुध लेने वाला कोई नहीं था।

बंटवारे के बाद अल्पसंख्यकों को लेकर समझौता हुआ उसका पालन हमने तो किया लेकिन पाकिस्तान ने नहीं किया। वहीं रमन सिंह ने सीएम बघेल के बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि वे हमेशा संघीय ढांचे के खिलाफ बात करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *