जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन सारंगढ़ ब्लॉक इकाई का गठन संपन्न
सारंगढ़/ प्रदेश के पत्रकारों के सबसे बड़े यूनियन छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की सारंगढ़ ब्लॉक इकाई का गठन प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम,प्रदेश महासचिव सेवकदास दीवान,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश वैष्णव की उपस्थिति में किया गया । बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने सर्वसम्मति से राम किशोर दुबे वरिष्ठ पत्रकार सारंगढ़ को सारंगढ़ ब्लॉक इकाई का अध्यक्ष चुना वही राजेश यादव को यूनियन में प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है, सारंगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार नूतन कुमार थवाईत को बिलासपुर संभाग का उपाध्यक्ष बनाया गया है साथ ही सारंगढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर मिलाप बरेठा व ब्लाक महासचिव पद पर श्याम कुमार पटेल को प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के हाथों नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया ।
बैठक में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राम किशोर दुबे ने कहा कि जल्द ही ब्लॉक इकाई की बैठक आयोजित कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा ।
इस दौरान बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास,जिला महासचिव इस्माइल खान,दिलेश्वर आर्य,उमेश कुमार साहू,कुलेश्वर साहू,ओमप्रकाश नामदेव,अत्ताउल्लाह खान सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे ।
सारंगढ़ – राजेश प्रदेश कार्यसमिति,नूतन बने संभाग के उपाध्यक्ष
