भूपेश बघेल सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़े होकर जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रही है…डाॅ.रमन सिंह

राजनांदगांव । स्थानीय नगर निगम के चुनाव में भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ता जा रहा है, कल दोपहर बाद प्रदेश के पूर्व मुखिया, स्थानीय विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने प्रचार अभियान की कमान संभालकर कन्हारपूरी, लखोली एवं बसंतपूर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़े होकर जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रही है।

श्री सिंह ने सवालिया लहजे में कहा कि 2500 रूपये क्विंटल में धान खरीदने का वायदा करने वाली सरकार अब बगले क्यों झांक रही है, इसी तरह पूर्ण शराब बंदी की बड़ी बड़ी बात करके वोटों पर डाका डालने वाली कांग्रेस इन दिनो शराब के दाम बढ़ा रही है और नये नये शराबखाने खोलने की अनुमति दे रही है, सम्पतिकर हाफ करने, बिजली बिल आधा करने, बेरोजगारी भत्ता देने, स्वसहायता समूहों का कर्जा माफ करने, अनियमित व प्लेसमेंट के कर्मचारियों को नियमितकरण करने, आंगनबाड़ी एवं मध्यान्ह भोजन कर्मियों को न्यूनतम वेतन देने सहित अन्य अनेक वायदों को सरकार भूल चुकी है, अतः ऐसी झूठी सरकार को धूल चटाने में देर न करें।

श्री सिंह ने इसी के उलट अपने 15 वषों के कार्यकाल का हिसाब देते हुए कहा कि इन वर्षो में विकास की एैसी गाथाएं लिखी गई कि समूचे राजनांदगांव शहर की तस्वीर ही बदल दी गई। भाजपा शासनकाल में हुए विकास कार्यो की लम्बी सूची है, जनसभाओं के अनुरूप विकास कार्यो को अंजाम दिया गया । मेडिकल काॅलेज से लेकर एग्रीकल्चर, उद्यायनीकि, इंजीनीयरिंग सहित आई टी आई सहित शिक्षा की संपूर्ण व्यवस्था राजनांदगांव शहर को उपलब्ध कराई गई। साहित्य, कला एवं क्रीडा की इस भूमि के लिए जहां शहर के मनीषियों का स्मारक बनाया गया वहीं खेल जगत के लोगांे के लिए नया स्टेडियम, स्ट्रोट्रफ के मैदान बनाए गए । जिस वार्ड और मोहल्ले के लोगों ने जो मांगा वो उन्हे दिया गया । किन्तु मात्र 1 वर्ष के भीतर ही बघेल सरकार ने विकास कार्याे एवं सारी योजनाओं का मटियामेट करने पर तुली हुई है इसलिए यह आवश्यक हो गया है कि एैसी भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को जनता उखाड़ फेकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *