नागरिकता संशोधन कानून 2019 (Citizen Amendment act 2019) के विरोध में रविवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शन सोमवार को कैंपस में शांति है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर छात्रों का प्रदर्शन बीती रात उस वक्त खत्म हुआ जब हिरासत में लिए गए 50 छात्रों की रिहाई हो गई। हालांकि यहां अब भी कुछ छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से बंद किए गए सभी मेट्रो स्टेशन अब खुल गए हैं। जबकि दिल्ली से नोएडा आने वाले कुछ रास्ते बंद हैं। वहीं एहतियात के तौर पर दिल्ली सरकार ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के स्कूल सोमवार को बंद रखने का एलान किया गया है।
कई जामिया छात्र कर रहे हैं अर्धनग्न प्रदर्शन
शहजाद की तरह ही जामिया के कई छात्रों ने शर्ट उतारकर दिल्ली की भीषण ठंड में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ये छात्र दिल्ली पुलिस हाय हाय के नारे लगा रहे हैं। इनका कहना है कि छात्रों के साथ लाइब्रेरी के अंदर घुसकर मारपीट की गई जिसके विरोध में ये लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
