रायपुर। छत्तीसगढ़ BJP ने आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। जिसमें नगरीय चुनाव के पहले भाजपा ने प्रदेश की जनता से कई वादा किया है। अपने संकल्प पत्र को प्रेसवार्ता में घोषणा पत्र समिति के संयोजक बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि इसमे 36 बिन्दु हैं। हम घर घर में नल लगाने का प्रयास करेंगे, ननि की सारी सेवाएं मोबाइल से उपलब्ध कराने की कोशिश रहेगी। निःशुक्ल कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।
इस दौरान पूर्व CM रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल PC में मौजूद रहे, जहां पहले संकल्प पत्र का लोकार्पण किया गया। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में मजनू स्पॉट पर कैमरे लगाए जाने की घोषणा की है, इसके आलवा महिला कमांडो नियुक्त करने, बच्चियों को जूड़ों कराटे का प्रशिक्षण देने, हॉस्टल बनाए जाने का वादा किया है।
संकल्प पत्र में bjp के जनप्रतिनिधि सप्ताह में एक दिन वाहन के बगैर चलें इसकी कोशिश की जाएगी, धूल मुक्त शहर बनाने की कोशिश होगी, प्रदूषण नियंत्रण के लिए मजबूत नीति बनाई जाएगी, अंतिम संस्कार के निःशुल्क लकड़ी उपलब्ध कराए जाने का भी वादा किया गया है।
पीसी में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अम्बिकापुर की तरह ठोस अपशिष्ट की व्यवस्था सभी शहरों में कई जाएगी, सभी वार्ड कार्यालय में सूचना केंद्र बनाया जाएगा, बुजुर्ग महिलाओं और छात्रों को सस्ते पास की व्यवस्था की जाएगी़, पार्षद निधि बढ़ाने की कोशिश की जाएगी, नदी नालों में गन्दा पानी रोकने STP प्लांट लगाए जाएंगे, गांव और शहरों में सामंजस्य बैठने की व्यवस्था की जाएगी, गढ़ कलेवा की तर्ज पर हमर चूल्हा खोला जाएगा।
संकल्प पत्र के मुख्य बिंदु
-सप्ताह में एक बार जनप्रतिनिधि डीजल-पैट्रोल के वाहन का उपयोग नहीं करेंगे
– गार्डन को डेवलप किया जायेगा, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन पर ध्यान
– प्रदूषण को नियन्त्रित करने के लिए प्लान
– तालाबों का संरक्षण और समवर्धन के काम
– अंतिम संस्कार के लिए पहले 2 हजार देते थे हम 4 हजार देंगे
– अवैध कालोनियों का 5 साल में नियमितिकरण
– ठेले-खोमचे-सब्जिवालों के लिए छोटे-छोटे दुकान बनाये जायेंगे
– अम्बिकापुर निगम का मॉडल लागू करेंगे
– लड़की की शादी और शोक कार्यक्रमों में मुफ्त पानी की टंकी दी जायेगी
– विधवा पेंशन और निराश्रित पेंशन के लिए एटीएम की तरह कार्ड
– वार्ड सूचना कार्यालय बनाया जायेगा
– बुजुर्ग, महिलाओं और छात्र-छात्राओं को बस के सस्ते मासिक पास
– पार्षद निधि में बढ़ोतरी की कोशिश
शहरों के नदी-नालों में गंदे पानी जाने को रोका जायेगा
– बुजुर्गों के लिए रिक्रिएशन सेंटर, बस की व्यव्स्था
– नगरीय निकायों में रिक्त पदों की भर्ती
– कांजी हाउस को गौ सेवा केंद्र के तौर पर डेवलप किया जायेगा
– पुराने भवनों, सड़कों का नाम छत्तीसगढ़ के महापुरूषों के नाम पर
– राम जन्म भूमि दर्शन के लिए निकाय स्तर पर योजना चलायी जायेगी
– गढ कलेवा की तर्ज पर हमर चूल्हा नाम से फूड सेंटर डेवलप करेंगे
