रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोक गायक श्री मिथलेश साहू  के निधन पर शोक व्यक्त किया

    रायपुर, 16 दिसम्बर 2019

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक श्री मिथलेश साहू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री साहू का आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री मिथलेश साहू का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। श्री साहू के साथ मेरे पारिवारिक संबंध रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री मिथलेश साहू को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीतों के गायन में विशेष महारत हासिल थी। वे छत्तीसगढ़ी लोककला के प्रति बेहद समर्पित कलाकार थे। उन्होंने आजीवन छत्तीसगढ़ी कला की सेवा की है। वे अपनी सुमधुर आवाज में गाये छत्तीसगढ़ी गीतों के जरिए छत्तीसगढ़ी संस्कृति के चाहने वाले लोगों की बीच विशेष पहचान रखते थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री मिथलेश साहू के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री मिथलेश साहू गरियाबंद जिले के ग्राम बारूका के निवासी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *