प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देंगे उपलब्धियों की जानकारी…भूपेश सरकार का एक साल पूरा

रायपुर: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन एक साल पहले कमलनाथ और भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भूपेश बघेल सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। कई मंत्री और कांग्रेस के पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

वहीं, सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर भोपाल में आज पीएम मनमोहन सिंह की मौजूदगी में सीएम कमलनाथ अगले 4 साल का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे। साथ ही एक साल की उपलब्धियों का ब्योरा भी पेश किया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *