महंगाई की मार: अब तक प्‍याज ने रुलाया और अब आलू ने भी निकाला दम

महंगाई (Inflation) ने एक पायदान के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इसलिए अभी रसोई में पकने वाली सब्जियों (Veggies) के स्‍वाद के और खुशबू के कम होने के ही आसार दिख रहे हैं। पहले प्‍याज फिर आलू व अन्‍य सब्जियों की कीमतें भी दोगुनी हो गई। बाजार में आलू (Potato) 40 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है।

दरअसल, पिछले सप्‍ताह 30 रुपये प्रति किलो से कम कीमत में बिकने वाला आलू अचानक 40-50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।  प्‍याज (Onion) पहले से ही अपने भाव दिखा रहा था। आलू की नई फसल का आवक धीमी गति से हो रहा है। पिछले साल नई फसल का आलू 10 रुपये प्रति किलो बिका था।

पहले केवल प्‍याज पर ही कीमतों की मार थी तो लोगों ने प्‍याज के बगैर सब्जियां खाना शुरू किया। लेकिन अब तो आलू (Potato) के साथ सभी सब्जियां महंगाई के रंग में रंगी नजर आ रहीं हैं। आलू के साथ सभी अन्‍य सब्जियों की कीमतों ने दिन में तारे दिखाने शुरू कर दिए। फिलहाल, दिल्‍ली को अपने पड़ोसी राज्‍यों पंजाब और हरियाणा से आलू मिल रहा है जहां पिछले सप्‍ताह भारी बारिश ने फसल को तबाह कर दिया।

बता दें कि सब्जियों के बाद नंबर आता है दूध (Milk) का। अब दूध की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। पिछले साल की तुलना में इस साल सब्जियों की कीमत में 50 फीसद का इजाफा हुआ है।

सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि कीमतों में हो रही बढ़ोत्‍तरी पर लगाम लगाने को लेकर सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आयात की अनुमति दी जा रही है और निर्यात पर रोक के साथ विक्रेताओं पर प्‍याज का भंडारण  करने पर पाबंदी लगाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *