जगदलपुर, छत्तीसगढ़। जगदलपुर के तिरंगा चौक से सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने बयान दिया है कि केंद्र में मोदी सरकार दोबारा बनी तो प्याज, पेट्रोल से महंगी हो जाएगी।
सीएम ने एनआरसी पर भी बड़ा बयान दिया है। सीएम ने एनआरसी को बंदर के हाथ में उस्तरा जैसा बताया। बघेल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार किसी भी हाल में एनआरसी पर दस्तखत नहीं करेगी।
अटल आवास में बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, इसकी जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश मंदी की चपेट में है, लेकिन कांग्रेस सरकार में डीएमएफ से लोगों के लिए काम होगा। जिला अस्पताल से सभी को लाभ होगा, इंद्रावती नदी पर जल्द काम शुरू किया जाएगा।
