महिला रेलकर्मी के साथ दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

बिलासपुर । महिला रेलकर्मी के साथ दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। तोरवा थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार ने एक महिला से 3 लाख रु लूट लिए ।

पीड़ित महिला बैंक से पैसे लेकर घर जा रही थी, इसी दौरान चलती स्कूटी से महिला को धक्का देकर बाइक सवारों पर्स छीन लिया ।

बाइक सवारों ने महिला के साथ रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी स्थित गणेश मंदिर के पास लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *