कांग्रेस ने पूर्व सीएम का फूंका पुतला, कहा- रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ियों की संस्कृति का किया अपमान, मांगे माफी

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व सीएम रमन सिंह के बयान के विरोध में बुढ़ापारा स्थिति धरना स्थल में उनका पुतला फूँका है. रमन सिंह के ख़िलाफ़ युवाओं ने जमकर नारेबाज़ी की. युवाओं ने रमन सिंह से इस बयान के लिये तत्काल माफ़ी माँगने की बात कही और आगे से छत्तीसगढ़ की संस्कृति यहाँ की परंपरा लोगों की आस्था के ख़िलाफ़ अपमान जनक बयान ना देने की बात कही.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव विनोद तिवारी ने कहा कि रमन सिंह अपने बयान के लिये रमन सिंह माफ़ी माँगे अन्यथा उनके निवास के सामने धरना देने की चेतावनी देते हुए कहा कि आपको चैलेंज करते है आप एक बार स्वयं गेड़ी पर चलकर दिखाये आप भी अपने हाँथ में भँवरा चला सोटा खा कर दिखाये तब समझ आयेगा.

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा था कि भौंरा चलाने सोटा खाने और गेड़ी चढ़ने से विकास नहीं होता है. ऐसा कह कर उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा का अपमान किया है छत्तीसगढ़ियों की आस्था का अपमान किया है उन्हें इस बयान के लिये छत्तीसगढ़ की जनता से उन्हें तत्काल माफ़ी मागनी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *