धरसीवां – अज्ञात हमालवरों ने चलाई गोली निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी पर ,बाल-बाल बचे

धरसीवां। कूँरा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी कमर अली उर्फ राजा पर देर रात साढ़े बारह बजे के आसपास अज्ञात वाइक सवारों ने गोली चलाई है. वाइक सवार गोली चलाकर मौके से फरार हो गए. निर्दलीय उम्मीदवार कमर अली बाल बाल बचे है.

प्रत्याशी कमर अली चुनावी प्रचार से वापस आ रहे थे. तभी कल रात कोल स्टोर के पास कार के सामने दो वाइक सवारों ने अपनी वाइक लगा उन पर गोली चलाई. जिसमे वह बाल बाल बचे हैं.  गोली चलाने वालों में एक वाइक सवार हेलमेड पहने था जबकि दूसरा रुमाल से चेहरा ढंके हुए था.

गोली चलने से निर्दलीय उम्मीदवार कमर अली की गाड़ी का शीशा टूट गया है गनीमत समझिए की कमर अली इस हमले में बाल-बाल बच गए. इस मामले में टीआई से बात करने का प्रयास किया गया.  लेकिन उन्होंने कोल रिसीव नहीं किया है. घटना कल रात लगभग साढ़े बारह बजे की बताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *