जांजगीर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के 151 नगरीय निकायों में वोटिंग जारी है। जांजगीर के वार्ड क्रमांक-18 में फर्जी मतदान की शिकायत पर हंगामा हो गया। पहचान पत्र में मिलान नहीं होने से वोटर को वोटिंग करने से रोका गया है।
फर्जी मतदान की आशंका के शक में वोटिंग करने से रोकने पर शख्स ने हंगामा कर दिया। बहरहाल अधिकारी और पुलिस मिलकर हंगामा शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें 151 निकायों में एक ही चरण में आज मतदान किए जा रहे हैं। 24 दिसंबर को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
