नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे शेख गफ्फार का निधन, संजय गांधी नगर से लड़े थे चुनाव

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि नगरीय निकाय चुनाव में बिलासपुर के वार्ड 29 से कांग्रेस उम्मीदवार रहे शेख गफ्फार का रविवार रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 18 दिसम्बर को प्रचार के दौरान शेख गफ्फार की तबीयत बिगड़ गई थीप, जिसके के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। कल रात उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर नगर निगम के संजय गांधी नगर वार्ड क्रमांक 29 से कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़े कांग्रेस प्रत्याशी शेख गफ्फार का देर रात​ निधन हो गया। बताया गया कि चुनाव प्रचार के दौरान शेख गफ्फार को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कल रात उनका निधन हो गया।

मेयर पद के प्रबल दावेदार
बताया जा रहा है कि शेख गफ्फार बहुत ही लोकप्रिय नेता था और इस बार के चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राजेश रजक को कड़ी टक्कर दिए थे। वहीं, पार्टी में भी उनकी गहरी पैठ थी। इस जिहाज से माना जा रहा था कि शेख गफ्फार मेयर पद के प्रबल दावेदार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *