बिलासपुर : बिलासपुर के अटल बिहारी विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इन्होंने लगातार आ रहे विश्वविद्यालय के खराब परीक्षा परिणाम और गिरते शिक्षा के स्तर को मुद्दा बनाया है। नाराज प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति हटाओ यूनिवर्सिटी बचाओ के नारे भी लगाए । साथ ही ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से विश्वविद्यालय प्रबंधन को अवगत कराया। जहां नाराज छात्रों ने कुलपति के केबिन में घुसकर काफी देर तक हंगामा किया । वहीं प्रदर्शनकारी और छात्र नेता रंजीत सिंह है बताया कि अटल बिहारी विश्वविद्यालय लगातार मनमानी कर रहा है।आलम यह है कि जांजगीर चांपा और बिलासपुर शहर के कुछ कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को 0 नंबर दिए गए हैं।जो अपने आप में शिक्षा के स्तर पर सवालिया निशान उठाता है। आखिरकार महाविद्यालय में पढ़ने वाला छात्र किस तरह से इतना खराब प्रदर्शन कर सकते हैं।लिहाजा छात्र नेताओं ने मांग की है कि उत्तर पुस्तिकाओं की बिना शुल्क लिए रिचेकिंग की जाए । और अंक बढ़ने की स्थिति में जिम्मेदार शिक्षकों पर जिन्होंने पूर्व में 0 अंक दिए थे उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।
रंजीत सिंह, nsui जिला अध्यक्ष। बिलासपुर।
रिपोर्ट संजय यादव
