छत्तीसगढ़ निर्माता के रूप में हमेशा याद रहेंगे अटल

बलरामपुर-रामानुजगंज

स्थानीय भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपयी की जयंती पर भाजपाइयों ने केक काटकर इनके द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्माण से लेकर देश के प्रति किए गए कार्यों को याद किया।

जयंती अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटा। इस अवसर पर अधिवक्ता आरके पटेल, अरुण केसरी, कन्हैयालाल अग्रवाल, शैलेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने देश के विकास के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। उन्हीं की देन है कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ और हम लोग विकास के गीत गा रहे हैं। भारत का परचम पूरे विश्व में लहराया। उनके कार्यकाल में विकास के नाम पर कई बड़े काम हुए। उनके योगदान हर भाजपा कार्यकर्ता हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित पार्षद उषा गुप्ता, राजेश सोनी, उमेश सिंह गहरवार ,सीमा देवी, ललिता कश्यप, सुभाष केसरी ,कन्हैयालाल अग्रवाल, विमलेश सिन्हा ,संजय गुप्ता, दया शंकर दुबे ,सुनील तिवारी, प्रमोद कश्यप, अजय गुप्ता, मीरा ठाकुर, माया सिंह, शांति बहादुर, बिधान राय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *