लखनऊ। पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को लखनऊ पुलिस ने उस वक्त रोक लिया, जब वह पूर्व आईपीएस अधिकारी दारापुरी से मिलने के लिए उनके घर जा रही थी। प्रियंका गांधी एक स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। वह एक कार्यकर्ता की स्कूटी पर यात्रा कर रही थी। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मुझे बेवजह रोका। मैं जब स्कूटी से उतरकर पैदल चलने लगी तो मुझे रोका गया और मेरा गला दबाया गया। लोहिया पार्क के पास उनको रोका गया था। उसके बाद प्रियंका गांधी पैदल चलकर दारापुरी से मिलने उनके घर पहुंची।
प्रियंका गांधी ने कहा, पुलिस ने मुझे रोका और मेरा गला दबाया’
