जांजगीर-चाम्पा। अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव की अंग्रेजी शराब दुकान में चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपी चोर नकाब लगाकर चोरी करने पहुंचा था और करीब 74 हजार की शराब चोरी कर ली। देर रात की चोरी घटना की जानकारी तब हुई, जब कर्मचारी सुबह शराब दुकान पहुंचे। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।
सीसीटीवी में चोरी करता नकाबपोश चोर कैद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
