पड़ रही है कड़ाके की ठंड, यहां निगम ने निपटने किया ऐसा इंतजाम

बिलासपुर।Bilaspur News: शहर में तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में खुले आसमान के नीचे रहने वाले गरीब और शहर में रात गुजारने वाले राहगीरों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने 23 जगहों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी उपलब्ध करा दी है। ठंड से राहत के लिए अलाव जलवाया जाएगा,जिससे लोगों को ठंड के कारण कोई मुसीबत न हो। चुनाव और आदर्श आचार संहिता के कारण इस बार निगम अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं कर पा रहा था। चुनाव संपन्न् होने के तुरंत बाद निगम ने 23 जगहों में अलाव जलाने की व्यवस्था कर दी है। इसमें मुख्य शहर के अलावा निगम में जुड़े आसपास के ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल हैं। अलाव जलने से गरीबों ने राहत की सांस ली है। ठंड से बचाव में उन्हें इससे मदद मिल रही है।

निगम अधिकारियों को उन जगहों पर प्रमुखता से अलाव जलाने के लिए कहा है,जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है या जहां लोग रात में खुले आसमान में सोते हैं। निगम आयुक्त ने ठंड बढ़ने पर अलाव की संख्या भी बढ़ाने के लिए कहा है।

शहर में इस समय तिफरा बाजार, तिफरा जोन ऑफिस के पास, महामाया चौक, पुराना बसस्टैंड, बाजार चौक सकरी, शिव टॉकीज के पास, मुंगेली नाका, नेहरू चौक, बस स्टैंड तिफरा, गांधी चौक, यदुनंदन नगर तिफरा, सिम्स गेट के पास, शांति चौक मंगला, सिरगिट्टी बाजार, गोपी चौक मंगला, उसलापुर बस्ती में अलाव जल रहा है। ठंड से किसी को भी मुसीबत का सामना न करना पड़े इसके सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *