Indian Navy का बड़ा फैसला, नौसेना जवानों के Facebook और स्मार्टफोन चलाने पर बैन

Indian Navy ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने जवानों के फेसबुक चलाने पर बैन लगा दिया है। साथ ही कोई भी नौसेना जवान नौसेना बेस, डॉकयार्ड और युद्ध जहाजों पर जाते समय स्मार्टफोन नहीं ले जा पाएगा। हाल ही में सोशल मीडिया पर दुश्मन को संवेदनशील सूचनाएं लीक करने के मामले में सात नौसैनिकों पकड़े गए हैं। इसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया है। बता दें, दुश्मन देश की खुफिया एजेंसियां हनी ट्रैप के जरिए जवानों को फंसाने का काम करती हैं। इसी साल नवंबर में फेसबुक और व्हाट्सएप पर एक लड़की से दोस्ती करने के चक्कर में जवान ने संवेदनशील जानकारी लीक कर दी थी। जवान को गिरफ्तार कर लिया गया था और अब केस चल रहा है।

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने ऐसी की महिला एजेंट तैयार की हैं, जिनका काम भारतीय जवानों को फंसाना है। नवंबर में जिस जवान को पकड़ा गया था, उसने पोकरण की जानकारी लीक की थी। वह जवान भी पोकरण में तैनात था।

अक्टूबर में दानापुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें फेसबुक पर ISI की महिला एजेंट के प्यार में फंसकर जवान ने गोपनीय रिपोर्ट लीक कर दी थी। आरोपी जवान के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *