जिनकी जमानत जब्त होती है, वो भी चुनाव लड़ते हैं..CM भूपेश बघेल ने बीजेपी पर कसा तंज

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। चुनाव में कांग्रेस की वापसी हुई है। लेकिन कही—कहीं महापौर को लेकर दोनों दलों में पेंच फंसा हुआ। इसे लेकर जोड़तोड़ चल रही है। इस बीच प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बयान दिया है।

सीएम भूपेश ने कहा कि जिनकी जमानत जब्त होती है, वो भी चुनाव लड़ते हैं, प्रजातांत्रिक अधिकार में चुनाव लड़ने का सबको अधिकार है। जनता किसके साथ है, यह उन्हें निकाय चुनाव में जनता ने बता दिया है। अब वो चाहे तो लड़ सकते हैं।

इधर राजधानी में महापौर प्रत्याशी तय करने कांग्रेस राजीव भवन में पार्षदों की बैठक चल रही है। पर्यवेक्षक बैजनाथ चंद्राकर पार्षदों से वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं। सभी 34 पार्षदों से महापौर प्रत्याशी को लेकर राय ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *